लाइव न्यूज़ :

Haryana polls: वृद्धावस्था पेंशन पर मेहरबान BJP सरकार, 'ताऊ-ताई' में मिल रहा ₹3000

By आकाश चौरसिया | Updated: September 5, 2024 13:25 IST

Haryana Old Age Pension: सरकारें आई और गई, लेकिन इस बीच नहीं बदली तो प्रदेश के ताऊ-ताई को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन। अब उन्हें 3000 रुपए बढ़कर मिल रहे हैं। यह योजना साल 1991 में शुरू हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन योजना के जरिए सबकुछ बदला बुजुर्गों को अच्छा फायदा योजना के जरिए वृद्ध लोगों को प्रतिमाह मिले 3000 रुपए

Haryana Old Age Pension: प्रदेश में कांग्रेस, इनोला और भाजपा की सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन इस बीच नहीं बदली तो वो थी वृद्धावस्था पेंशन योजना, जिसेस उम्रदराज लोगों को खाते में एकमुश्त रकम पहुंचती रही। और तो और अब यह बढ़कर 3000 रुपए हो गई है। गौरतलब है कि ये योजना 1 जुलाई, 1991 से शुरू हुई थी। 

हरियाणा ओल्ड ऐज पेंशन स्कीम के तहत पहले 100 रुपए मिल रहे थे, फिर बढ़कर 23 सालों में यानी की 1991 से 2014 के बीच बढ़कर 1000 रुपए हो गई। वहीं, 2024 से 2024 तक प्रदेश में बीजेपी सरकार में सत्ता में रहते हुए बुजुर्ग लोगों को सीधे 1000 रुपए मिल रहे हैं। 

यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि राज्य के लोगों ने कई दलों की सरकारों को सत्ता संभालने का मौका दिया। ऐसे में कांग्रेस, हरियाणा विकास पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल भी शामिल है। लेकिन, बुजुर्गों को उतना फायदा नहीं हुआ, जितना कि इन 10 सालों में हुआ क्योंकि इस बीच भाजपा की सरकारें भी रहीं। 

म्हारा हरियाणा नॉनस्टाप हरियाणा के सपने को साकार करने वाली बीजेपी सरकार ने केवल पेंशन राशि बढ़ाई बल्कि वृद्धावस्था पेंशन की पूरी व्यवस्था ही ऑनलाइन कर दी है। अब हरियाणा में 60 वर्ष से ऊपर वाले बुजुर्गों को फैमिली आईडी के आधार पर ऑनलाइन सिस्टम से उनकी प्रतिमाह 3000 रुपए पेंशन सभी के चालू खाते में आ रही है। 

हरियाणा में बुजुर्गों मतदाताओं की संख्‍या अच्‍छी खासी है। 10,000 मतदाता सौ साल से ज्‍यादा उम्र के हैं। जबकि, 85 साल या इससे अधिक उम्र के मतदाता 2,55,000 हैं। साल 2013-14 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी। तब राज्य के कुल व्यय का केवल 0.76% सामाजिक कल्‍याण पर खर्च किया गया। इसके विपरीत, एक दशक से हरियाणा की बागडोर संभाल रही भाजपा सरकार ने सामाजिक कल्याण पर होने वाले व्यय को 2024-25 में कुल बजट का 9.25% तक बढ़ा दिया है।

टॅग्स :हरियाणाBJPजननायक जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू