लाइव न्यूज़ :

फर्जी दस्तावेजों पर जारी किए गए 20545 मोबाइल नंबर बंद, हरियाणा पुलिस ने लिया एक्शन, अधिकांश सिम कार्ड आंध्र प्रदेश में जारी हुए, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 19:59 IST

अधिकांश सिम कार्ड आंध्र प्रदेश में जारी किये गये, इसके बाद पश्चिम बंगाल, दिल्ली व अन्य राज्यों में ऐसे नंबर जारी किये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह जिले के 40 गांवों सहित राज्यभर में साइबर धोखाधड़ी में शामिल कुल 34,000 मोबाइल नंबरों की पहचान की गई।विशेष पोर्टल पर इसकी जानकारी साझा की गई। सरकार के दूरसंचार विभाग के माध्यम से जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़ः हरियाणा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों पर जारी किए गए 20,545 मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बंद किये गये अधिकांश सिम कार्ड आंध्र प्रदेश में जारी किये गये, इसके बाद पश्चिम बंगाल, दिल्ली व अन्य राज्यों में ऐसे नंबर जारी किये गये थे।

उन्होंने बताया कि नूंह जिले के 40 गांवों सहित राज्यभर में साइबर धोखाधड़ी में शामिल कुल 34,000 मोबाइल नंबरों की पहचान की गई और विशेष पोर्टल पर इसकी जानकारी साझा की गई। प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “साइबर धोखाधड़ी में शामिल शेष लगभग 14,000 मोबाइल नंबरों को भी भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के माध्यम से जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि राज्य अपराध शाखा वर्तमान में साइबर अपराध में शामिल सभी मोबाइल नंबरों की निगरानी कर रही है और इस संबंध में जिलों से दैनिक आधार पर रिपोर्ट ले रही है। हाल ही में, हरियाणा पुलिस के 5,000 सदस्यों वाली 102 टीम ने साइबर अपराध के सिलसिले में नूंह जिले के 14 गांवों में छापेमारी की।

उन्होंने बताया, “साइबर अपराध में शामिल अधिकांश मोबाइल नंबर आंध्र प्रदेश से जारी किए गए हैं और ये मोबाइल नंबर राज्य में साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे हैं।” प्रवक्ता ने बताया, “वर्तमान में, फर्जी आईडी (पहचान पत्र) पर जारी किये गये कुल चिन्हित मोबाइल नंबरों में से 12,822 आंध्र प्रदेश से 4,365 पश्चिम बंगाल से 4,338 दिल्ली से 2,322 असम से और 2,490 हरियाणा से हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में जो मोबाइल नंबर चालू हैं, उन्हें बंद करने के लिए दूरसंचार विभाग को सूचित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम