लाइव न्यूज़ :

Haryana Budget 2025: 2 लाख 5 हजार करोड़ का बजट पेश?, महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण, किसानों को 100000 तक के कर्ज पर ब्याज नहीं, जानें मुख्य बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2025 15:10 IST

Haryana Budget 2025 Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव किया। यह 2024-25 के संशोधित अनुमान से 13.70 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Budget 2025 Live: गुरुग्राम और पंचकूला को एआई हब बनाया जाएगा।Haryana Budget 2025 Live: बेकार योजनाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।Haryana Budget 2025 Live: ‘हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। 

Haryana Budget 2025 Live: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बजट पेश किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। 2025-26 के लिए 2.05 लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव किया। यह 2024-25 के संशोधित अनुमान से 13.70 प्रतिशत अधिक है। महिलाओं को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। किसान पर सैनी ने तोहफे की बौछार की। बजट में कृषि क्षेत्र को भी प्राथमिकता दी गई है। जिसमें किसानों के कल्याण और सतत कृषि विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसान को 100000 तक के कर्ज पर ब्याज नहीं लगेगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने विश्व बैंक की 474 करोड़ रुपये की सहायता से ‘हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। गुरुग्राम और पंचकूला को एआई हब बनाया जाएगा। राज्य के सभी विभागों को बेकार योजनाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। देसी गाय खरीदने पर सब्सिडी राशि 25,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है।

 

महिला डेयरी किसानों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।  सैनी द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों से पता चलता है कि प्रमुख राज्यों में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य का राजस्व घाटा कम हुआ है।

टॅग्स :हरियाणा बजटHaryana Assemblyनायब सिंह सैनीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम