लाइव न्यूज़ :

Haryana Budget 2022: तीन लाख रुपये तक सस्ता कर्ज, सुषमा स्‍वराज पुरस्‍कार का ऐलान, जानें बड़ी बातें

By भाषा | Updated: March 8, 2022 14:29 IST

Haryana Budget 2022: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की।राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया। 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Haryana Budget 2022: हरियाणा सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.77 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जबकि 2021-22 में 1.53 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए 'सुषमा स्वराज पुरस्कार' की घोषणा की। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की।

खट्टर के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया। खट्टर ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो चालू वित्त वर्ष के 1,53,384 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 15.6 प्रतिशत अधिक है।

बजट परिव्यय में पूंजीगत व्यय के रूप में 61,057.36 करोड़ रुपये (34.4 प्रतिशत) और राजस्व व्यय के रूप में 1,16,198.36 करोड़ रुपये (65.6 प्रतिशत) शामिल हैं। बजट दस्तावेजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में ऋण देयता 2,43,779 करोड़ रुपये तक जाने की संभावना है, जो मार्च 2022 तक 2,23,768 करोड़ रुपये थी। इस तरह ऋण देयता राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 24.52 प्रतिशत है।

खट्टर ने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा की महिलाओं ने खेल और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये तक सस्ता कर्ज दिया जाएगा। 

टॅग्स :हरियाणा बजटBJPजननायक जनता पार्टीमनोहर लाल खट्टरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम