लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Elections 2024: किसानों पर तोहफे की बारिश, सिंचाई का बकाया शुल्क 133 करोड़ रुपये माफ, 14 फसलों पर एमएसपी, किसानों को 54 करोड़ रुपये का लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2024 21:35 IST

Haryana Assembly Elections 2024: ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में फिलहाल 14 फसलों की एमएसपी पर खरीदारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में हमारी सरकार सभी फसलों की खरीदारी अब एमएसपी पर करेगी। किसानों को प्रति वर्ष 54 करोड़ रुपये का लाभ होगा।133 करोड़ रुपये का बकाया ‘आबियाना’ (सिंचाई के लिए नहर का पानी) शुल्क भी माफ कर दिया है।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में सभी फसलों की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जायेगी। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रचार अभियान शुरू किये जाने पर मुख्यमंत्री ने नहर के पानी से सिंचाई का बकाया शुल्क (133 करोड़ रुपये) भी माफ किये जाने की घोषणा की। यहां पार्टी की ‘विजय शंखनाद’ रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में फिलहाल 14 फसलों की एमएसपी पर खरीदारी कर रही है।

सैनी ने कहा, ‘‘हरियाणा में हमारी सरकार सभी फसलों की खरीदारी अब एमएसपी पर करेगी। मैं आज इसकी घोषणा करता हूं।’’ सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने 133 करोड़ रुपये का बकाया ‘आबियाना’ (सिंचाई के लिए नहर का पानी) शुल्क भी माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को प्रति वर्ष 54 करोड़ रुपये का लाभ होगा।

उन्होंने 2023 से पहले रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति का सामना करने वाले किसानों को एक सप्ताह के भीतर 137 करोड़ रुपये के लंबित मुआवजे का भुगतान करने की भी घोषणा की। सैनी ने कहा कि यह राशि किसानों के खातों में डाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए देश में कहीं से भी ‘थ्री-स्टार’ मोटर खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में राज्य में ‘थ्री-स्टार’ मोटर की केवल 10 कंपनियां पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने पर किसान से ट्रांसफार्मर की कीमत भी नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इन ट्रांसफार्मर को बिजली निगम अपने खर्चे पर बदलेगा। रैली में मौजूद अन्य लोगों में केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर तथा कृष्ण पाल गुर्जर और पूर्व मंत्री किरण चौधरी भी शामिल थे।

अपने संबोधन के दौरान सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा शासन के पिछले 10 वर्षों के दौरान किए गए विकास और कल्याण कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ‘विजय शंखनाद’ रैली आयोजित की जाएगी।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा कि हुड्डा और उनके बेटे जो ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ रैलियां कर रहे हैं लेकिन उन्हें पहले किसानों की जमीन का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने पूछा, ‘‘भाजपा हमेशा लोगों के लाभ के लिए किए गए अपने कार्यों का ब्योरा देती है, लेकिन कांग्रेस ने उनके लिए क्या किया है।’’

सैनी ने कहा, ‘‘अब सभी सरकारी मदद सबसे गरीब लोगों तक पहुंच रही है और कांग्रेस के शासन के दौरान व्याप्त भय, भ्रष्टाचार, जातिवाद और क्षेत्रवाद का माहौल समाप्त हो गया है।’’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर जाकर राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों को बताने का संकल्प लें ताकि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार अपनी सरकार बना सके।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019नायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारतHaryana Rajya Sabha Polls Chunav 2026: 2 सीट और 3 प्रत्याशी, संजय भाटिया, करमवीर सिंह बौद्ध और सतीश नांदल में मुकाबला, कुल विधायक 90 और जीतने के लिए चाहिए 31 वोट

भारतहरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया 12वां राज्य बजट 2026-27, पांच हजार सुझावों को बजट प्रस्ताव में किया गया शामिल

भारत'एक-एक पैसा वापस मिलेगा': हरियाणा के सीएम ने 590 करोड़ रुपये के IDFC फ्रॉड में कार्रवाई का किया वादा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम