लाइव न्यूज़ :

Haldiram bids: हल्दीराम स्नैक्स फूड में 15 से 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए तीन कंपनियां दौड़ में?, जनवरी 2025 तक सौदे की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 22:38 IST

Haldiram bids: हल्दीराम स्नैक्स फूड हल्दीराम परिवार के दो हिस्सों दिल्ली और नागपुर का संयुक्त व्यवसाय है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की पक्की पेशकश की है।अगले साल जनवरी की शुरुआत तक सौदे को अंतिम रूप दे सकता है।फर्म के साथ मिलकर केवल अल्पांश हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

Haldiram bids: तीन कंपनियां हल्दीराम स्नैक्स फूड में 15 से 20 प्रतिशत की अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने की दौड़ में शामिल है। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी। हल्दीराम स्नैक्स फूड देश की सबसे बड़ी पैकेटबंद स्नैक और मिठाई कंपनी है। इसके अलावा यह रेस्तरां भी चलाती है। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी। ब्लैकस्टोन और बेन कैपिटल की अगुवाई वाले गठजोड़ पहले ही हिस्सेदारी लेने की दौड़ में थे। इसके अलावा अब अल्फा वेव ग्लोबल के आने से यह प्रतिस्पर्धा त्रिकोणीय बन गयी है। सूत्रों ने बताया कि अल्फा वेव ग्लोबल ने हाल ही में हल्दीराम स्नैक्स फूड में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक पक्का प्रस्ताव पेश किया है। बताया जाता है कि अल्फा वेव ग्लोबल ने हल्दीराम स्नैक्स फूड में अल्पांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की पक्की पेशकश की है।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी के प्रवर्तक अग्रवाल परिवार अगले साल जनवरी की शुरुआत तक सौदे को अंतिम रूप दे सकता है। इससे पहले प्रवर्तक एक बड़ा हिस्सा बेचने का इरादा रखते थे। हालांकि, अब उन्होंने इनमें से किसी एक फर्म के साथ मिलकर केवल अल्पांश हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

इस निवेश से हल्दीराम को अपनी विस्तार योजनाओं के वित्तपोषण और घरेलू तथा कुछ विदेशी बाजारों में विस्तार को तेज करने में मदद मिलेगी। इसके बाद हल्दीराम स्नैक्स फूड के प्रवर्तक कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर भी विचार कर सकते हैं।

हल्दीराम स्नैक्स फूड हल्दीराम परिवार के दो हिस्सों दिल्ली और नागपुर का संयुक्त व्यवसाय है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण ने दोनों हिस्सों के विलय की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है, जबकि अन्य नियामकीय मंजूरियों का इंतजार है।

टॅग्स :राजस्थानदिल्लीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना