लाइव न्यूज़ :

गुजरात ने तेलंगाना के उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए किया आमंत्रित

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 दिसंबर गुजरात में अगले साल जनवरी में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) 2022 को लेकर शुक्रवार को यहां राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बैठकें की।

मंत्री ने इस मौके एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काफी सामाजिक-आर्थिक विकास किया है और उसने दुनिया भर में एक मजबूत दर्जे के साथ एक गतिशील देश का रूप लिया है।

त्रिवेदी ने कहा, "चूंकि तेलंगाना में औषधि, वाहन कलपुर्जा उद्योग, मसाले, खदान एवं खनिज, कपड़ा और परिधान, बागवानी आदि जैसे विविध उद्योग भी हैं और कुछ शीर्ष उद्योगपतियों ने राज्य में अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित की हैं, मैं इस अवसर पर सभी क्षेत्रों के उद्योगपतियों को हमारे राज्य में निवेश करने और अपने कारोबार का विस्तार करने तथा गुजरात सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ लेने एवं प्रोत्साहनों का फायदा उठाने की खातिर आमंत्रित करता हूं।"

उनके साथ गुजरात सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब