लाइव न्यूज़ :

Gujarat Budget 2025: 370250 करोड़ रुपये का बजट?, 148 करोड़ रुपये की कर राहत, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने पेश किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2025 19:04 IST

Gujarat Budget 2025: अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये के ‘विकसित गुजरात कोष’ का प्रस्ताव करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजनाओं तथा जन कल्याण योजनाओं को तैयार करने और लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।द्वारका, सोमनाथ और पोरबंदर सहित तीर्थस्थलों तक किया जाएगा।बनासकांठा को सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से जोड़ने वाला ‘नमो शक्ति एक्सप्रेस-वे’ है।

Gujarat Budget 2025: गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें 148 करोड़ रुपये की कर राहत दी गई है। राज्य विधानसभा में पेश किए गए बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नहीं है। देसाई ने सदन को बताया कि 2025-26 के लिए 3,70,250 करोड़ रुपये का बजट परिव्यय पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 37,785 करोड़ रुपये या 11.3 प्रतिशत अधिक है। राज्य सरकार ने बंधक विलेखों पर स्टाम्प शुल्क में कमी और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर मोटर वाहन कर के रूप में 148 करोड़ रुपये की कर राहत का प्रस्ताव रखा।

देसाई ने अपने बजट भाषण में कई नई योजनाओं की घोषणा की और कहा कि बजट पांच स्तंभों - सामाजिक सुरक्षा, मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचे का विकास, हरित वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों के विकास पर आधारित है। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए ‘विकसित गुजरात 2047’ का मसौदा तैयार किया है।

उन्होंने कहा, “इसके लिए, मैं अगले पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये के ‘विकसित गुजरात कोष’ का प्रस्ताव करता हूं। मैं बजट में इसके तहत 5,000 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव करता हूं।” गुजरात में दो एक्सप्रेस-वे विकसित किए जाएंगे। इनमें से पहला बनासकांठा को सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से जोड़ने वाला ‘नमो शक्ति एक्सप्रेस-वे’ है।

दूसरा एक्सप्रेस-वे अहमदाबाद से राजकोट तक ‘सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेस-वे’ है, जिसका विस्तार द्वारका, सोमनाथ और पोरबंदर सहित तीर्थस्थलों तक किया जाएगा। बजट में प्रशासनिक प्रक्रियाओं में जरूरी बदलाव लाने और नई तकनीकों को एकीकृत करने के लिए 'गुजरात सुधार आयोग' स्थापित करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि सूरत आर्थिक क्षेत्र सहित छह ‘विकास केंद्र’ विकसित किए जाएंगे। इसके लिए अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, तटीय सौराष्ट्र क्षेत्र और कच्छ के लिए क्षेत्रीय आर्थिक योजनाएं विकसित की जा रही हैं। देसाई ने कहा कि सेवा क्षेत्र की क्षमता का दोहन करने के लिए एक नया सेवा आयुक्तालय स्थापित किया जाएगा।

टॅग्स :गुजरातबजटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम