लाइव न्यूज़ :

Gujarat Budget 2023: गुजरात में 3.01 लाख करोड़ का बजट पेश, नए कर का बोझ नहीं, प्रधानमंत्री जन आरोग्य-मां अमृतम योजना के तहत बीमा सीमा 10 लाख, जानें खास बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2023 19:59 IST

Gujarat Budget 2023: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का यह पहला बजट है। इस बजट में कई योजनाओं और परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे गए हैं, कुछ वादे हैं जो भाजपा ने घोषणा-पत्र में किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के वित्त मंत्री कानू देसाई ने यहां विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया।उज्ज्वला योजना के तहत परिवारों को हर साल दो-दो रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त प्रदान करना शामिल है।2023-24 के लिए अनुमान 916.87 करोड़ रुपये का अधिशेष दिखाते हैं।

गांधीनगरः गुजरात सरकार ने शुक्रवार को एक अप्रैल, 2023 से शुरू अगले वित्त वर्ष के लिये 3.01 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में किसी नये कर का प्रस्ताव नहीं किया गया है। गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने यहां विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली भाजपा की नई सरकार का यह पहला बजट है। देसाई ने कहा कि 2023-24 के लिए बजट में 3,01,021.61 रुपये के व्यय का प्रस्ताव है। है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 57,077 करोड़ रुपये यानी 23.38 प्रतिशत अधिक है।

कुल 3.01 लाख करोड़ के परिव्यय में से 1.91 लाख करोड़ रुपये विकास व्यय पर जबकि 1.04 करोड़ रुपये कानून व्यवस्था, प्रशासन जैसे गैर-विकासात्मक मदों में खर्च किए जाएंगे। इस बजट में कई योजनाओं और परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे गए हैं जिनमें से कुछ वे वादे हैं जो भाजपा ने अपने घोषणा-पत्र में किए थे।

इनमें, पात्र परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य-मां अमृतम योजना के तहत वार्षिक बीमा सीमा को दोगुना करके 10 लाख रुपये करना, उज्ज्वला योजना के तहत परिवारों को हर साल दो रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त प्रदान करना शामिल है। वित्त मंत्री देसाई ने कहा कि 2023-24 के लिए विभिन्न अनुमानों पर गौर करने के बाद बजट में 916.87 करोड़ रुपये का अधिशेष है।

उन्होंने कहा कि बजटीय प्रावधान में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 23.38 फीसदी अधिक है। बजट में कोई नया कर लगाने का प्रस्ताव नहीं है। देसाई ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को 42 लाख करोड़ रुपये से अधिक करना है।

गुजरात सरकार अगले पांच वर्ष में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर लगभग पांच लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा, गुजरात में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से पांच राजमार्गों को ‘हाई स्पीड कॉरिडोर’ में विकसित किया जाएगा। गुजरात सरकार अगले साल प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लगभग एक लाख लोगों को मकान उपलब्ध कराने के लिए 1,066 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

 

टॅग्स :गुजरातबजटभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना