लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस और नए साल से पहले राहत, ‘गिफ्ट सिटी’ में शराब सेवन में ढील, केवल फोटो दिखाकर जमकर छलाकाइये?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 11:03 IST

गृह विभाग ने 20 दिसंबर को राजपत्र अधिसूचना जारी कर गिफ्ट सिटी में शराब के सेवन से जुड़े नियमों में और ढील दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में शराब नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।शराब पीने के लिए परमिट प्राप्त करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। गुजरात में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।

अहमदाबादः गुजरात सरकार द्वारा गांधीनगर स्थित ‘गिफ्ट सिटी’ में शराब संबंधी नियमों में किए गए बदलावों के बाद अब राज्य या भारत के बाहर का कोई भी व्यक्ति केवल फोटो पहचान पत्र दिखाकर इस वैश्विक वित्तीय केंद्र के अंदर निर्दिष्ट होटलों या रेस्तरां में शराब का सेवन कर सकता है। सरकार ने ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में शराब नियमों में बड़े बदलाव किए हैं।

और शराब पीने के लिए परमिट प्राप्त करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। राज्य के गृह विभाग ने 20 दिसंबर को राजपत्र अधिसूचना जारी कर गिफ्ट सिटी में शराब के सेवन से जुड़े नियमों में और ढील दी है। गुजरात में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है।

हालांकि, सरकार ने 2023 में गिफ्ट सिटी को कुछ शर्तों के साथ छूट देते हुए केंद्रीय व्यावसायिक जिले के भीतर शराब की बिक्री और सेवन की अनुमति दी थी। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, गुजरात के बाहर के लोग या विदेशी नागरिक को अब गिफ्ट सिटी में निर्दिष्ट स्थानों पर अपना वैध फोटो पहचान पत्र दिखाकर शराब पीने की अनुमति है। यह नया नियम उस पूर्व शर्त को समाप्त करता है जिसके तहत ऐसे ‘बाहरी व्यक्तियों’ को अस्थायी परमिट प्राप्त करना आवश्यक था।

टॅग्स :गुजरातBJPमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?