लाइव न्यूज़ :

22 सितंबर से लागू, घी की कीमत में 50 रुपये प्रति लीटर और मक्खन की कीमत में 50 रुपये प्रति किग्रा की कमी, डेयरी कंपनी हेरिटेज फूड्स की घोषणा, आइसक्रीम में 35 रुपये छूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 17:15 IST

आइसक्रीम खंड में कंपनी ने 950 मिलीलीटर पैक की कीमतों में 35 रुपये और 700 मिलीलीटर पैक की कीमतों में 20 रुपये की कमी की है। 

Open in App
ठळक मुद्दे पनीर की कीमतों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। मक्खन की कीमतों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की।श्रेणी को जीएसटी से छूट पहले से प्राप्त है।

नई दिल्लीः डेयरी कंपनी हेरिटेज फूड्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह डेयरी उत्पादों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती के बाद अपने सभी उत्पादों की कीमतें घटाएगी। कंपनी ने कहा कि वह त्योहारी सत्र से पहले 22 सितंबर से प्रभावी होने वाली जीएसटी कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं को देगी। हेरिटेज फूड्स ने लंबे समय तक उपयोग में आने वाले यूएचटी दूध के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में तीन रुपये प्रति लीटर की कमी की है। दूसरी ओर ताजा दूध की कीमतें यथावत बनी रहेंगी, क्योंकि इस श्रेणी को जीएसटी से छूट पहले से प्राप्त है।

कंपनी ने घी की कीमतों में 50 रुपये प्रति लीटर और मक्खन की कीमतों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की। इसी तरह चीज की कीमतों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम और पनीर की कीमतों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। आइसक्रीम खंड में कंपनी ने 950 मिलीलीटर पैक की कीमतों में 35 रुपये और 700 मिलीलीटर पैक की कीमतों में 20 रुपये की कमी की है। 

टॅग्स :जीएसटीGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम