लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अधिकारियों ने 48 करोड़ रुपये की कर चोरी में तीन को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने फर्जी कंपनियों के जरिये 48 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) की गुरुग्राम क्षेत्रीय इकाई ने जाली दस्तावेजों के आधार पर कई फर्जी कंपनियां चलाने के आरोप में जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मंत्रालय के अनुसार आरोपियों ने 20 से अधिक फर्जी फर्मों के जरिये जाली बिल निकालकर 22 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया। इस मामले में 5 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी करने के बाद दोनों व्यक्तियों को मुख्य मेटोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, दिल्ली के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसी तरह के एक अन्य मामले में जीएसटी अधिकारियों ने हरियाणा के एक निवासी को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास बड़ी मात्रा में सरकारी विभागों के फर्जी टिकट, चेक बुक और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

इस तरह के दस्तावेजों का इस्तेमाल माल की फर्जी बिक्री दिखा कर 'इनपुट टैक्स क्रेडिट' वसूलने के लिए किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब