लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अधिकारियों ने 176 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी में दो और लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 12:29 IST

Open in App

गुरुग्राम इकाई के जीएसटी आसूचना अधिकारियों ने 176 करोड़ रुपये की इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक डीलर है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) गुरुग्राम क्षेत्र इकाई ने इससे पहले 176 करोड़ रुपये के जाली आईटीसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यह आईटीसी कथित रूप से मैसर्स रेडेमेंसी वर्ल्ड के संजय गोयल तथा आठ छद्म कंपनियों के स्वयंभू मालिक दीपक शर्मा ने धोखाधड़ी से आगे दिया था। उसके बाद गोयल और शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मंत्रालय ने कहा कि आगे जांच में दो और लोगों मनीष मोदी और गौरव अग्रवाल की भूमिका सामने आई। डीजीजीआई के अधिकारियों ने मोदी और अग्रवाल को 23 अगस्त को धोखाधड़ी से क्रमश: 36 करोड़ रुपये और 15 करोड़ रुपये का आईटीसी आगे देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इनमें मोदी सीए और अग्रवाल डीलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती