लाइव न्यूज़ :

GST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 17:48 IST

GST New Rate: मॉडल एस प्रेसो की कीमतों में 1,29,600 रुपये तक, ऑल्टो के10 की कीमतों में 1,07,600 रुपये तक, सेलेरियो की कीमतों में 94,100 रुपये तक, वैगन-आर की कीमतों में 79,600 रुपये तक और इग्निस की कीमतों में 71,300 रुपये तक की कमी आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट की कीमत 84,600 रुपये तक कम हो जाएगी।डिजायर की कीमत 87,700 रुपये, फ्रोंक्स की कीमत 1,12,600 रुपये कम हो गई है।बलेनो की कीमत 86,100 रुपये, टूर एस की कीमत 67,200 रुपये कम हो गई है।

GST New Rate: देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह वाहनों की कीमत में 22 सितंबर से 1.29 लाख रुपये तक की कटौती करेगी। कंपनी ने कहा कि उसने वाहनों को और अधिक किफायती बनाने के लिए 8.5 प्रतिशत के जीएसटी लाभ के अलावा छोटी कारों की कीमतों में भी कटौती की है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि शुरुआती स्तर के मॉडल एस प्रेसो की कीमतों में 1,29,600 रुपये तक, ऑल्टो के10 की कीमतों में 1,07,600 रुपये तक, सेलेरियो की कीमतों में 94,100 रुपये तक, वैगन-आर की कीमतों में 79,600 रुपये तक और इग्निस की कीमतों में 71,300 रुपये तक की कमी आएगी। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट की कीमत 84,600 रुपये तक कम हो जाएगी।

इसी तरह बलेनो की कीमत 86,100 रुपये, टूर एस की कीमत 67,200 रुपये, डिजायर की कीमत 87,700 रुपये, फ्रोंक्स की कीमत 1,12,600 रुपये और ब्रेजा की कीमत 1,12,700 रुपये तक कम हो गई है। कंपनी ने बताया कि ग्रैंड विटारा की कीमत 1.07 लाख रुपये, जिम्नी की कीमत 51,900 रुपये, अर्टिगा की कीमत 46,400 रुपये और एक्सएल6 की कीमत 52,000 रुपये तक कम हो गई है।

इसी तरह, इनविक्टो की कीमतों में 61,700 रुपये, ईको की कीमत 68,000 रुपये और सुपर कैरी एलसीवी की कीमत 52,100 रुपये तक कम हो जाएगी। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि कंपनी ने दोपहिया वाहन से चलने वालों को कार लेने में मदद करने के लिए 8.5 प्रतिशत के जीएसटी लाभ के अलावा छोटी कारों की कीमतों में अलग से कमी की है। उन्होंने कहा, ''भारतीय बाजार में कार को अपनाने के लिए इससे बेहतर समय और कोई नहीं हो सकता।

चूंकि भारत में कारों की पहुंच बहुत कम, प्रति 1,000 लोगों पर 34 है, इसलिए यह और भी जरूरी है कि बाजार में अग्रणी होने के नाते हम भारत को गतिमान बनाने के लिए यह पहल कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर की कारों की कीमतों में कटौती से पिछले कुछ वर्षों में बिक्री में आई गिरावट के बाद अब इस खंड को स्थिर करने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :जीएसटीमारुति सुजुकीGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम