लाइव न्यूज़ :

29 वस्तुओं और 53 सेवाओं पर कम किया गया जीएसटी, रिटर्न सरल बनाने पर फैसला नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 18, 2018 20:24 IST

जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी की दरों में राहत दी गई है। नई दरें 25 जनवरी से लागू होंगी।

Open in App

जीएसटी काउंसिल की बैठक में 29 वस्तुओं और 53 सेवाओं पर टैक्स दरों में कटौती का फैसला किया गया है। जीएसटी काउंसिल की 24वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई जिसका असर आने वाले केंद्रीय आम बजट में दिखाई देगा। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी रिटर्न के सरलीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि नंदन नीलेकणी ने इस संबंध में एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। इसले अलावा पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में शामिल करने पर कोई फैसला नहीं हो सका। तमाम वस्तुओं पर नई दरें 25 जनवरी से लागू होंगी।

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि कुछ कृषि से जुड़े यंत्रों की दरें कम की गई हैं। इसके अलावा 29 हैंडीक्राफ्ट (दस्तकारी) के सामानों को शून्य प्रतिशत जीएसटी के दायरे में लाया गया है। जीएसटी लागू होने के बाद राज्यों के रेवेन्यू में कमी हुई है इस बैठक में इस पर भी चर्चा हुई।

माना जा रहा था कि इस बैठक में रियल स्टेट और पेट्रोलियम को भी जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली पहले भी कई सार्वजनिक मंचों पर रियल स्टेट को जीएसटी में लाने की बात कह चुके हैं। लेकिन इस बैठक में रियल इस्टेट को जीएटी के दायरे में लाने पर कोई फैसला नहीं हुआ। अगर रियल स्टेट को जीएसटी के तहत लाया जाता है तो आम लोगों को स्टांप ड्यूटी समेत कई विस्तुओं पर होने वाले खर्च से मुक्ति मिल सकती है।

बता दें कि जीएसटी काउंसिल की पिछली मीटिंग आखिरी बार 16 दिसंबर को हुई थी। इसमें कर चोरी को रोकने के लिए इंटर स्टेट ई-वे बिल को मंजूरी दी गई थी। इसका ट्रायल 15 जनवरी से शुरू हुआ है।

टॅग्स :जीएसटीअरुण जेटलीबजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम