लाइव न्यूज़ :

रूपे-भीम और यूपीआई भुगतान पर मिलेगा 20% कैशबैक, GST ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: August 5, 2018 12:57 IST

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज यहां जीएसटी परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य स्वैच्छिक आधार पर इसे लागू करेंगे। जीएसटीन, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया इसके लिए जल्द एक प्रणाली विकसित करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने रूपे कार्ड, भीम एप तथा यूपीआई प्रणाली के जरिये डिजिटल भुगतान करने पर कैशबैश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका मकसद ग्रामीण तथा अर्द्धशहरी क्षेत्रों में नकदीरहित भुगतान को प्रोत्साहन देना है। डिजिटल भुगतान के लिए कैशबैक की यह व्यवस्था परीक्षण के आधार पर शुरू की जा रही है।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज यहां जीएसटी परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य स्वैच्छिक आधार पर इसे लागू करेंगे। जीएसटीन, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन आफ इंडिया इसके लिए जल्द एक प्रणाली विकसित करेंगे।

बैठक में इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सुशील मोदी की अध्यक्षता में मंत्रियों की एक समिति की सिफारिश के आधार पर ग्राहकों को कर के 20 प्रतिशत या अधिकतम 100 रुपये तक का कैशबैक देने की योजना पायलट आधार पर शुरू करने को मंजूरी दी गयी।

गोयल ने कहा, ‘‘हमने एक पायलट परियोजना को शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए व्यापक रूपरेखा बनाई जा रही है ताकि रूपे डेबिट कार्ड, भीम, आधार, यूपीआई और यूएसएसडी लेनदेन पर प्रोत्साहन दिया जा सके। इनका इस्तेमाल ज्यादातर गरीबों द्वारा किया जाता है।’’ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की अगुवाई वाले एक मंत्री समूह ने कल कैशबैक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है। मंत्री समूह का आकलन है कि इससे सालाना 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।

गोयल ने कहा कि परिषद ने कैशबैक पहल के लिए साफ्टवेयर और बैकएंड तैयार करने का फैसला किया है। जो भी राज्य इसे लागू करने की इच्छा जताएंगे पायलट परियोजना वहां चलाई जाएगी और राज्य के राजस्व पर होने वाले असर का आकलन किया जाएगा।

जीएसटी परिषद की आज की बैठक में इसके अलावा सूक्ष्म , लघु और मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) से जुड़े जीएसटी के मसलों पर विचार के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक समूह (जीओएम) गठित करने का निर्णय किया गया।

इस मंत्री समूह के अन्य सदस्यों में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, असम के वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा, केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल शामिल हैं।

बैठक में यह भी तय किया गया कि इसके साथ साथ एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े कानून व प्रक्रिया संबंधी मामलों पर विधि समिति विचार करेगी जिसमें केंद्र और राज्यों के कर अधिकारी होते हैं। इसी तरह इस क्षेत्र के कर से संबंधित मुद्दों पर कर अधिकारियों की फिटमेंट समिति विचार करेगी। ये अपनी सिफारिशें मंत्री समूह को देंगी। मंत्री समूह छह सप्ताह में अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप देगा।

एमएसएमई के समक्ष आने वाले मुद्दों पर सिसोदिया ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से ही यह क्षेत्र चिंतित है। जीएसटी से पहले छोटी इकाइयों के डेढ़ करोड़ रुपये तक के कारोबार पर उत्पाद शुल्क की छूट थी।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘एक तरफ बड़ी कंपनियां हैं, जो अधिक कर देती हैं, दूसरी ओर छोटी इकाइयां हैं, जिनकी संख्या काफी अधिक है और जो रोजगार देती हैं। दोनों को महत्व दिए जाने की जरूरत है।’’ पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि लघु एवं मझोले उपक्रम देश में 70 से 80 प्रतिशत रोजगार देते हैं, लेकिन उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। जीएसटी परिषद की अगली बैठक 28-29 सितंबर को गोवा में होगी।

टॅग्स :जीएसटीभीम ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबारईंट-भट्टे और पान मसाला पर जीएसटी से यूपी को हर साल 1150 करोड़ रुपए का नुकसान?, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले-कमाई 70 फीसदी कम

कारोबारGST collections in December: नए साल में पैसों की बारिश, दिसंबर में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम