लाइव न्यूज़ :

जीएसटी धोखाधड़ी: आईसीएआई ने 25 चार्टर्ड एकाउंटेंट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी चार्टर्ड एकाउंटेंट निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने जीएसटी से संबंधित धोखाधड़ी में शामिल होने को लेकर अपने 25 सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

आईसीएआई के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बुधवार को कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल नहीं होने को लेकर ऐसे लोगों को सख्त चेतवानी दी गयी है। जांच एजेंसियां माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित चोरी समेत धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। कुछ मामलों में चार्टर्ड एकाउंटेंट के भी नाम सामने आये हैं।

इसको देखते हुए आईसीएआई ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

संस्थान ने जीएसटी से संबंधित धोखाधड़ी में शामिल होने को लेकर 25 चार्टर्ड एकाउंटेंट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है।

उन्होंने जीएसटी धोखाधड़ी के संबंध में यह भी कहा कि पहले यह पता लगाने की जरूरत है कि संबंधित व्यक्ति चार्टर्ड एकाउंटेंट है भी या नहीं। कई मामलों में संस्थान ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

आईसीएआई के पास तीन लाख से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट पंजीकृत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम