लाइव न्यूज़ :

GST Cut On TV: 22 सितंबर के बाद सस्ते में खरीद सकेंगे TV, जानें कितना होगा फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2025 11:19 IST

GST Cut On TV: पैनासोनिक के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत अब 65,990 रुपये से 76,990 रुपये के बीच है, जो 7,000 रुपये कम है

Open in App

GST Cut On TV: माल एवं सेवा कर कटौती के बाद टेलीविजन (टीवी) विनिर्माता कीमतों में 2,500 रुपये से 85,000 रुपये तक की कमी करने जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ मिल सकेगा। साथ ही टीवी विनिर्माताओं को सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। खपत को बढ़ावा देने के प्रयास में, जीएसटी परिषद ने इस महीने की शुरुआत में 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती करने का फैसला किया था, जिससे टेलीविजन और एसी, वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों की कीमतें कम हो गई हैं।

32 इंच से अधिक स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट पर शुल्क मौजूदा के 28 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। टीवी विनिर्माताओं ने स्क्रीन साइज और खूबियों के आधार पर कीमतों में 2,500 रुपये से 85,000 रुपये के बीच कटौती की घोषणा की है, ताकि जीएसटी में 10 प्रतिशत की कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके। टीवी उद्योग, जिसने इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों (अप्रैल से सितंबर) में लगभग स्थिर बिक्री दर्ज की है।

उद्योग इस सप्ताह नवरात्रि से शुरू होने वाले त्योहारों के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है। इसके अलावा विनिर्माताओं को उम्मीद है कि कम कीमतों से बचत होने पर उपभोक्ता अतिरिक्त सुविधाओं वाले बड़े स्क्रीन साइज वाले टीवी खरीदेंगे।

सोनी, एलजी और पैनासोनिक जैसे प्रमुख टीवी कंपनियां 22 सितंबर, 2025 से कम अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) वाली नई मूल्य सूची लेकर आई हैं। इसके अलावा, विनिर्माताओं को उम्मीद है कि इससे साउंड बार और पार्टी स्पीकर जैसे बंडल वाले उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और इस त्योहारी सीजन में उन्हें दोहरे अंक में वृद्धि की उम्मीद है।

सोनी इंडिया अपने 43 इंच से 98 इंच स्क्रीन साइज वाले ब्राविया टीवी मॉडल पर 5,000 रुपये से 71,000 रुपये के बीच एमआरपी में कटौती कर रही है। इसने 43 इंच वाले ब्राविया 2 की कीमत 59,900 रुपये से घटाकर 54,900 रुपये और 55 इंच वाले ब्राविया 7 की कीमत 2.30 लाख रुपये से घटाकर 2.50 लाख रुपये कर दी है।

इसी तरह, 98 इंच स्क्रीन साइज वाला इसका टॉप-एंड ब्राविया 5 मॉडल सोमवार से नौ लाख रुपये के मौजूदा मूल्य की तुलना में 8.29 लाख रुपये में मिलेगा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 43 इंच से 100 इंच स्क्रीन साइज वाले अपने टीवी सेट की कीमतों में 2,500 रुपये से 85,800 रुपये तक की कटौती की घोषणा की है। इसने 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 30,990 रुपये से घटाकर 28,490 रुपये कर दी है।

कंपनी ने 55 इंच और 65 इंच स्क्रीन साइज वाले दो लोकप्रिय मॉडल की कीमत 3,400 रुपये कम कर दी है, जो अब क्रमशः 42,990 रुपये और 68,490 रुपये में मिलेंगे। एलजी के 100 इंच टीवी की कीमत 5,85,590 रुपये से घटाकर 4,99,790 रुपये कर दी गई है।

पैनासोनिक ने भी एमआरपी में 3,000 रुपये से 32,000 रुपये के बीच कटौती की है। इसने 43 इंच के टीवी की कीमत 3,000 रुपये से 4,700 रुपये तक कम कर दी है और उनकी एमआरपी को क्रमशः 36,990 रुपये, 49,990 रुपये और 58,990 रुपये से 33,990 रुपये, 45,990 रुपये और 54,290 रुपये कर दिया है।

पैनासोनिक के 55 इंच वाले मॉडल की कीमत अब 65,990 रुपये से 76,990 रुपये के बीच है, जो 7,000 रुपये कम है। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के टॉप-एंड 75 इंच वाले मॉडल की कीमत चार लाख रुपये से घटाकर 3.68 लाख रुपये और 65 इंच वाले टॉप-एंड मॉडल की 3.20 लाख रुपये से घटाकर 2.94 लाख रुपये कर दी गई है। 

टॅग्स :जीएसटीटेलीविजन इंडस्ट्रीGST Councilबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी