लाइव न्यूज़ :

जीएसटी संग्रह अगस्त में 1.12 लाख करोड़, संग्रह लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर

By भाषा | Updated: September 1, 2021 14:21 IST

Open in App

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जीएसटी राजस्व संग्रह अगस्त में 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 30 प्रतिशत से अधिक है। गौरतलब है कि जीएसटी संग्रह लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अगस्त 2021 में सकल जीएसटी राजस्व 1,12,020 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 20,522 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी के 26,605 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी के 56,247 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 26,884 करोड़ रुपये सहित) और उपकर के 8,646 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा 646 करोड़ रुपये सहित) हैं।’’ हालांकि, अगस्त में जुटाई गई राशि, जुलाई 2021 के 1.16 लाख करोड़ रुपये से कम है। अगस्त 2021 में जीएसटी राजस्व, पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है। जीएसटी संग्रह अगस्त 2020 में 86,449 करोड़ रुपये था। मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी संग्रह अगस्त 2019 में 98,202 करोड़ रुपये था। इस तरह अगस्त 2019 की तुलना में इस साल अगस्त में संग्रह 14 प्रतिशत अधिक रहा। लगातार नौ महीनों तक जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहने के बाद संग्रह जून 2021 में कोविड की दूसरी लहर के कारण एक लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया था। वित्त मंत्रालय ने कहा कि आने वाले महीनों में भी मजबूत जीएसटी राजस्व जारी रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBudget 2026: वित्त मंत्री ने लोकसभा में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश की

कारोबारवृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम