लाइव न्यूज़ :

GST collection in October: अक्टूबर में 9 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़?, पहली तारीख को झमाझम बरसे पैसे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 1, 2024 16:06 IST

GST collection in October: अक्टूबर में जीएसटी संग्रह 8.9% बढ़कर छह महीने के उच्चतम स्तर 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर 2023 में 1.72 लाख करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 में 6.5 प्रतिशत के साथ कोविड काल के बाद सबसे कम थी। लगातार आठवें महीने 1.7 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा।

GST collection in October: पहली तारीख को झमाझम पैसे बरसे। मोदी सरकार की झोली भर गई। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का अक्टूबर महीने में सकल राजस्व संग्रह नौ प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा है। 1 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में वस्तु एवं सेवा कर संग्रह छह महीने के उच्चतम स्तर 1.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो लगातार आठवें महीने 1.7 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा। अक्टूबर 2023 की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर 2023 में 1.72 लाख करोड़ रुपये था। सितंबर 2024 में 6.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा था।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का अक्टूबर महीने में सकल राजस्व संग्रह नौ प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया। घरेलू लेनदेन से अधिक राजस्व मिलने से जीएसटी संग्रह बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 41,864 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 99,111 करोड़ रुपये और उपकर 12,550 करोड़ रुपये रहा है। पिछले महीने कुल सकल जीएसटी राजस्व 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में जीएसटी संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये था।

आंकड़ों से पता चलता है कि घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह 10.6 प्रतिशत बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान आयात पर कर अक्टूबर, 2024 के दौरान लगभग चार प्रतिशत बढ़कर 45,096 करोड़ रुपये हो गया। अक्टूबर में 19,306 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18.2 प्रतिशत अधिक है। रिफंड के समायोजन के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह आठ प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

जीएसटी राजस्व में वृद्धि सितंबर 2024 में 6.5 प्रतिशत के साथ कोविड काल के बाद सबसे कम थी। पिछले साल सितंबर में जीएसटी राजस्व 1.63 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि, मासिक आधार पर जीएसटी संग्रह में कमी आई है। अगस्त, 2024 में कुल संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये रहा था। पिछले महीने घरेलू लेनदेन से सकल जीएसटी 5.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया।

कर विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में त्योहारों के दौरान कर संग्रह और बेहतर होगा। पीडब्ल्यूसी इंडिया में साझेदार प्रतीक जैन ने कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाने की कवायद को देखते हुए जीएसटी परिषद को इस पर बारीकी से गौर करने की जरूरत हो सकती है। हालांकि, त्योहारी मौसम आने से अगले कुछ महीनों में संग्रह बेहतर हो सकता है।

डेलॉयट इंडिया में साझेदार एम एस मणि ने कहा कि आने वाले महीनों के लिए जीएसटी राजस्व पर उत्सुकता से नजर रखी जाएगी। क्योंकि वे आर्थिक वृद्धि के भी संकेतक हैं और उन्हें जीडीपी आंकड़ों से जोड़कर देखा जा सकता है। सलाहकार फर्म टैक्स कनेक्ट एडवाइजरी सर्विसेज में साझेदार विवेक जालान ने उम्मीद जताई कि मौजूदा स्थिति में जीएसटी परिषद की अगली बैठक में राजस्व वृद्धि पर कुछ दूरदर्शी उपाय देखने को मिलेंगे।

टॅग्स :जीएसटीनरेंद्र मोदीNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी