लाइव न्यूज़ :

जीएसटी दर युक्तिकरण संबंधी मंत्री समूह की बैठक टली

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने पर विचार कर रहे राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति की बैठक टाल दी गयी है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाले दर युक्तिकरण संबंधी मंत्री समूह (जीओएम) में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा, केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी शामिल हैं।

समिति की अब तक दो बार बैठक हो चुकी है और जीएसटी दर एवं स्लैब में बदलाव के संबंध में फिटमेंट कमेटी की सिफारिशों पर विचार करने के लिए 27 नवंबर को बैठक होनी थी।

सूत्रों ने कहा कि बैठक स्थगित कर दी गयी है और मंत्री समूह अपनी रिपोर्ट वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद को सौंपेगा। जीएसटी परिषद के सदस्यों में सभी राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं।

जीएसटी परिषद की बैठक हर तिमाही में एक बार होती है। इसकी बैठक अब अगले महीने होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब