लाइव न्यूज़ :

मार्च में GST संग्रह अब तक के उच्चतम स्तर पर, तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2022 17:08 IST

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, सकल जीएसटी संग्रह ने जनवरी 2022 के एक महीने में एकत्र सबसे अधिक संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,42,095 करोड़ रुपये रूस-यूक्रेन युद्ध के बीज निवेशकों का भारत पर भरोसा

नई दिल्ली: भारत सरकार के रोजकोष में मार्च 2022 में बंपर सकल जीएटी संग्रह आया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2022 में ग्रॉस जीएसटी (गूड्स एंड सर्विस टैक्स) अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर है। सकल जीएसटी संग्रह ने जनवरी 2022 के एक महीने में एकत्र सबसे अधिक संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

मार्च 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,42,095 करोड़ रुपये

वित्त मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2022 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,42,095 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 25,830 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,378 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 74,470 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 39,131 करोड़ रुपये सहित) और सेस (उपकर) 9,417 करोड़ रुपये रहा। बता दें कि मार्च के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 15 प्रतिशत अधिक है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीज निवेशकों का भारत पर भरोसा

आंकड़ें बता दें हैं कि फरवरी के अंत तक पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए भारतीय बाजारों में निवेश बढ़कर 89,143 करोड़ रुपये हो गया। इससे साफ है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी समेत अन्य विपरीत कारकों के बावजूद भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों का भरोसा जताया है। गौरतलब है कि जनवरी के अंत में यह आंकड़ा 87,989 करोड़ रुपये रहा था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रूस-यूक्रेन युद्ध का असर 

हालांकि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण खलबली मची हुई है। क्रूड ऑयल, गैस जैसे ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही निवेशकों के मन में एक तरह से बेचैनी देखी जा रही है।

टॅग्स :जीएसटीFinance Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBudget 2026: वित्त मंत्री ने लोकसभा में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश की

कारोबारवृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो

कारोबारबजट से पहले झोली में झमाझम पैसा?, जनवरी 2026 में जीएसटी कलेक्शन 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

स्वास्थ्यतंबाकू और पान मसाला पर स्वास्थ्य उपकर 1 फरवरी से लागू, सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2.05 रुपये से 8.50 रुपये प्रति स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगाया गया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम