लाइव न्यूज़ :

चीन, दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के गढ़ के तौर पर उभर रहा है ग्रेटर नोएडा: उप्र मंत्री

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:27 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार की निवेशक अनुकूल नीतियों की वजह से ग्रेटर नोएडा चीन और दक्षिण कोरिया की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गढ़ के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और जर्मनी की कंपनियों के अलावा, चीन एवं दक्षिण कोरिया की कई कंपनियां पिछले साढ़े चार साल से दिल्ली से लगे ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश करती रही हैं। महाना ने एक बयान में कहा "ओप्पो, विवो और फॉर्मी जैसी प्रमुख चीनी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में अपनी इकाइयां स्थापित कर रही हैं।" उन्होंने कहा, "इसी तरह, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दक्षिण कोरिया की पांच कंपनियों ने 1,154 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेटर नोएडा में अपने कारखाने स्थापित करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया है। ये कंपनियां 8,706 युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगी।" मंत्री ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में अपने कारखाने स्थापित करने के लिए अब तक 3.51 लाख वर्ग मीटर जमीन खरीदने वाली पांच बड़ी कंपनियों में सैमक्वांग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स, केएच वैटेक इंडिया, सेनेटेक इंडिया, ड्रीमटेक और स्टीरियोन शामिल हैं।महाना ने कहा, "ये दुनिया भर में मोबाइल के पुर्जों का निर्माण करने वाली सबसे प्रतिष्ठित कंपनियां हैं।" ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक सैमक्वांग इंडिया इलेक्ट्रानिक्स 440 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अपनी इकाई लगा रही है जिसमें 4,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं केएच वाटैक इंडिया 247 करोड़ रुापये और सेनटैक इंडिया 34 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इनमें कुल मिलाकर 1,150 लोगों को रोजगार प्रापत होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम