लाइव न्यूज़ :

7वीं आर्थिक गणना में सांख्यिकी मंत्रालय करेगा मोबाइल एप का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: May 14, 2019 17:38 IST

एमएसपीआई के सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने यहां प्रशिक्षकों की अखिल भारतीय कार्यशाला प्रशिक्षण के मौके पर कहा, ‘‘हम आर्थिक सर्वेक्षण के लिए जमीनी स्तर पर कामकाज जून में शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिये 6,000 से अधिक प्रशिक्षण कार्यशालायें आयोजित होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के शहरी, ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में स्थित इन सीएससी केन्द्रों पर व्यवसाय से ग्राहकों (बी2सी) सेवायें भी उपलब्ध कराई जाती है।इस पूरे काम को करने में नौ लाख के करीब गणनाकार और तीन लाख निरीक्षक शामिल होंगे।

केन्द्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमएसपीआई) ने अगले महीने से शुरू होने वाली 7वीं आर्थिक गणना के दौरान मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

इससे आंकड़ों के संग्रह और विश्लेषण में मदद मिलेगी। आर्थिक गणना में देशभर में चल रही आर्थिक गतिविधियों और उनके मालिकाना तौर तरीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध होती है। इस गणना को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, सीएससी ई-गवर्नेंस सविर्सिज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) के साथ मिलकर करता है।

सीएससी यानी साझा सेवा केन्द्रों द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘7वीं आर्थिक गणना मोबाइल एपलीकेशन का इस्तेमाल करके की जायेगी। आर्थिक गणना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये इसमें निरीक्षण के दो दौर होंगे।’’ सीएससी केन्द्रों पर तमाम तरह की सेवायें उपलब्ध कराई जाती हैं।

इनमें आवश्यक सार्वजनिक सुविधा सेवाओं के अलावा सामाजिक कल्याण योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय एवं शिक्षा और कृषि सेवायें भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा देश के शहरी, ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में स्थित इन सीएससी केन्द्रों पर व्यवसाय से ग्राहकों (बी2सी) सेवायें भी उपलब्ध कराई जाती है।

एमएसपीआई के सचिव प्रवीण श्रीवास्तव ने यहां प्रशिक्षकों की अखिल भारतीय कार्यशाला प्रशिक्षण के मौके पर कहा, ‘‘हम आर्थिक सर्वेक्षण के लिए जमीनी स्तर पर कामकाज जून में शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिये 6,000 से अधिक प्रशिक्षण कार्यशालायें आयोजित होने की उम्मीद है।

इसके लिये हम मध्य प्रदेश में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला के आयोजन के साथ शुरुआत करने के बाद फिर इस तरह की कार्यशालायें सभी राज्यों और जिला स्तर पर आयोजित करेंगे।’’ मंत्रालय के महानिदेशक (ईएस एवं सर्वे) ज्यातिर्मय पोद्दार ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हमारा इरादा गणना के लिये जमीनी स्तर पर एक जून से काम शुरू करने का है।

इसके बाद यह काम तीन माह में पूरा कर लिया जायेगा। इसके साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से परिणाम भी जारी किये जाते रहेंगे। इस पूरे काम को करने में नौ लाख के करीब गणनाकार और तीन लाख निरीक्षक शामिल होंगे।’’ 

टॅग्स :मोबाइल ऐपभारत सरकारनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी