लाइव न्यूज़ :

इंटरनेट पर सरकार को लेकर गलत सूचनाओं की जांच के लिए निकाय बनेगा, सूचनाओं के तथ्यों की जांच करेगा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2023 18:05 IST

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए अंतिम दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि अंतिम नियम पर काम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन ऑनलाइन मंचों पर डाली गई सभी सूचनाओं के तथ्यों की जांच करेगा।निजी कंपनियों ने एसआरओ के लिए मसौदा दाखिल किया है, जिसपर उनसे चर्चा की जाएगी।सरकार एसआरओ सूचीबद्ध करेगी। यह एक स्वतंत्र इकाई होगी।

नई दिल्लीः सूचना प्रसारण (आईटी) मंत्रालय जल्द सरकार के बारे में इंटरनेट पर डाली गई गलत सूचनाओं का पता लगाने के लिए एक इकाई अधिसूचित करेगा। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए अंतिम दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि अंतिम नियम पर काम किया जा रहा है। चंद्रशेखर ने कहा, “सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्रालय के माध्यम से एक इकाई अधिसूचित करने का फैसला किया है। यह संगठन ऑनलाइन मंचों पर डाली गई सभी सूचनाओं के तथ्यों की जांच करेगा।’’

मंत्री ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नियमों के बारे में बात करते हुए कहा कि कई स्वयं-नियामक संगठन (एसआरओ) होंगे जो ढांचे के आधार पर ऑनलाइन खेलों की अनुमति के बारे में निर्णय लेंगे। चंद्रशेखर ने कहा, “निजी कंपनियों ने एसआरओ के लिए मसौदा दाखिल किया है, जिसपर उनसे चर्चा की जाएगी।

सरकार एसआरओ सूचीबद्ध करेगी। यह एक स्वतंत्र इकाई होगी। हम तीन एसआरओ के साथ शुरुआत कर रहे हैं। अगर ज्यादा की जरूरत होगी तो हम वह भी करेंगे।” सरकार ने आईटी नियम, 2021 के अंतर्गत ऑनलाइन गेमिंग के लिए नियम अधिसूचित किए हैं।

उन्होंने कहा कि वास्तविक धन में होने वाले जुए संबंधित किसी भी ऑनलाइन गेम को संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धन जुटाने वाले ऑनलाइन गेम्स को केवाईसी नियमों का पालन करना होगा। 

टॅग्स :भारत सरकारInformation Technology
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा