लाइव न्यूज़ :

Governor Shaktikanta Das:‘एसिडिटी’ से परेशान आरबीआई गवर्नर?, अस्पताल से छुट्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2024 19:00 IST

Governor Shaktikanta Das: तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी दास को 29 अक्टूबर 2021 को तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई गवर्नर के पद पर दोबारा नियुक्त किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास (67) को ‘एसिडिटी’ की शिकायत हुई।चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रवक्ता ने कहा, ‘चिंता की कोई बात नहीं है।’

चेन्नईः एसिडिटी से जुड़ी शिकायत के चलते बीती रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। भारतीय रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि दास अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दास को सोमवार रात एसिडिटी से जुड़ी समस्या होने के बाद निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने दिन में अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि आरबीआई गवर्नर की सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

दास का आरबीआई गवर्नर के तौर पर मौजूदा कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है। उन्होंने 12 दिसंबर, 2018 को तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उन्हें 2021 में तीन साल का एक और कार्यकाल विस्तार दिया गया था।

वित्त मंत्रालय में राजस्व और आर्थिक मामलों के विभाग के पूर्व सचिव दास ने अपने 38 वर्षों से अधिक के अनुभव में केंद्र और राज्य सरकारों में वित्त, कराधान, उद्योग और बुनियादी ढांचा विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी दास मई, 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दासचेन्नईमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स