लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए सूची को जल्द मंजूरी देगी सरकार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर सरकार जल्द सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए सूची को मंजूरी देगी। कामकाज के संचालन (कॉरपोरेट गवर्नेंस) से संबंधित नियामकीय मानदंडों को पूरा करने के लिए सरकार ये नियुक्तियां करने जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि सरकारी बैंकों में निदेशक स्तर के पद रिक्त हैं। इस वजह ये नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित नहीं हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्र निदेशकों के रूप में नियुक्त किए जाने वाले पात्र व्यक्तियों की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजी गई है, जो जल्द इसपर अंतिम फैसला लेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति सभी उच्चस्तर के पदों पर नियुक्तियां करती है। इनमें स्वतंत्र निदेशक भी शामिल हैं।

कंपनी कानून 2013 के तहत, प्रत्येक सूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनी में कुल निदेशकों में से एक-तिहाई स्वतंत्र निदेशक होने चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि कई सूचीबद्ध सरकारी बैंक और कुछ वित्तीय संस्थानों में निदेशकों की संख्या तय जरूरत से कम है। इस तरह ये बैंक और वित्तीय संस्थान कंपनी कानून के साथ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के सूचीबद्धता मानदंडों को पूरा नहीं कर रहे हैं।

उदाहरण के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक और यूको बैंक स्वतंत्र निदेशकों की संख्या के नियम का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) को छोड़कर ज्यादातर सरकारी बैंकों में चेयरमैन का पद रिक्त है। बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले निदेशकों का पद भी पिछले सात साल से रिक्त है।

देश में 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, चार सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां और एक जीवन बीमा कंपनी है। इसके अलावा कुछ विशेष बीमा कंपनियां हैं, मसलन भारतीय कृषि बीमा कंपनी भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम