लाइव न्यूज़ :

आरसीएफ, एनएफएल में दिसंबर तक अपने शेयर बेचेगी सरकार, 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये जुटेंगे

By भाषा | Updated: August 29, 2021 11:37 IST

Open in App

सरकार दो उर्वरक कंपनियों... राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लि. (आरसीएफ) और नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. (एनएफएल) के शेयरों की बिक्री इस साल दिसंबर के अंत तक कर सकती है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस शेयर बिक्री से सरकार को 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हो सकते हैं। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि सरकार बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये आरसीएफ में अपनी 10 प्रतिशत तथा एनएफएल में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। अधिकारी ने कहा कि इस शेयर बिक्री से सरकार को 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इस शेयर बिक्री के लिए मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। अधिकारी ने कहा कि सरकार ने उर्वरक क्षेत्र के लिए जो कदम उठाए हैं, उनसे आगामी महीनों में शेयरों का मूल्यांकन बेहतर हो सकता है। बीएसई में शुक्रवार को आरसीएफ का शेयर 72.25 रुपये पर और एनएफएल का 53.95 रुपये पर बंद हुआ। सरकार की फिलहाल एनएफएल में 74.71 प्रतिशत तथा आरसीएफ में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार ने 2021-22 में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने विनिवेश से 38,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। चालू वित्त वर्ष में सरकार अबतक एक्सिस बैंक, एनएमडीसी लि.और हुडको में हिस्सेदारी बिक्री से 8,300 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है