लाइव न्यूज़ :

घरेलू उड़ानों की संख्या को कोविड-पूर्व स्तर के 70-75 प्रतिशत तक बढ़ायेगी सरकार

By भाषा | Updated: November 5, 2020 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर सरकार ने कहा है यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस की घरेलू उड़ानों पर लगाई गई सीमा को बढ़ाया जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि यात्रियों की संख्या में अच्छा सुधार देखने को मिल रह रहा है, ऐसे में एयरलाइंस को घरेलू उड़ानों की संख्या को बढ़ाकर कोविड-19 पूर्व स्तर के 70 से 75 प्रतिशत तक किया जाएगा।

इससे पहले पिछले सप्ताह मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए घरेलू एयरलाइंस को अगले साल 24 फरवरी तक कोविड-19 के पूर्व के स्तर के अधिकतम 60 प्रतिशत तक उड़ानों के परिचालन की अनुमति होगी।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘यातायात की प्रतिदिन के आधार पर निगरानी की जा रही है। त्योहारी मौसम के मद्देनजर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में आगामी दिनों में एयरलाइंस को सामान्य क्षमता पर 70 से 75 प्रतिशत उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।’’

बयान में कहा गया है कि एक नवंबर को घरेलू उड़ानों से 2.05 लाख यात्रियों ने यात्रा की। मंत्रालय ने दो सितंबर को आधिकारिक आदेश के जरिये घरेलू एयरलाइंस को 60 प्रतिशत उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी थी। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया था कि यह सीमा कब तक लागू रहेगी।

पिछले बृहस्पतिवार को मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी कर कहा था कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 60 प्रतिशत उड़ानों की अनुमति की सीमा 24 फरवरी, 2021 तक लागू रहेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम