लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप को लेकर बोले पीयूष गोयल- बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही महत्वपूर्ण कदम

By भाषा | Updated: January 22, 2022 15:05 IST

स्टार्टअप को लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार एंजल कर मुद्दा, कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने और स्व-प्रमाणन जैसे महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि स्टार्टअप परिवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैगोयल ने कहा कि सरकार कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए अनुपालन बोझ कम करने पर ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा कि 26,500 से अधिक अनुपालनों का या तो सरलीकरण कर दिया गया या डिजिटलीकरण किया गया अथवा उन्हें हटा दिया गया।

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार एंजल कर मुद्दा, कर प्रक्रियाओं को सरल बनाने और स्व-प्रमाणन जैसे महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। 

गोयल ने कहा कि द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों (छोटे एवं मझोले शहरों) में स्टार्टअप के लिए विज्ञापन, विपणन, पेशेवर सेवाओं, फिटनेस और वेलनेस, गेमिंग और स्पोट्र्स तथा ऑडियो-वीडियो सेवा के क्षेत्र में व्यापक अवसर हैं। नेसकॉम की वार्षिक प्रौद्योगिकी स्टार्टअप रिपोर्ट जारी किए जाने के अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि स्टार्टअप को स्थानीय और वैश्विक बाजारों के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "स्टार्टअप परिवेश को बढ़ावा देने के लिए हम उल्लेखनीय कदम उठाने के प्रयास कर रहे हैं।" गोयल ने कहा कि सरकार कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए अनुपालन बोझ कम करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि 26,500 से अधिक अनुपालनों का या तो सरलीकरण कर दिया गया या डिजिटलीकरण किया गया अथवा उन्हें हटा दिया गया।

टॅग्स :पीयूष गोयलStartup India
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी