लाइव न्यूज़ :

सरकार टाटा कम्युनिकेशंस से बाहर निकली, 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च सरकार ने बाजार के बाहर सौदे में टाटा कम्युनिकेशंस में अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा संस की इकाई पैनाटोन फिनवेस्ट को बेच दी है। इस तरह सरकार टाटा कम्युनिकेशंस से बाहर निकल गई है।

इस सौदे से पहले कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 26.12 प्रतिशत और पैनाटोन फिनवेस्ट की हिस्सेदारी 34.80 प्रतिशत, टाटा संस की 14.07 प्रतिशत और सार्वजनिक शेयरधारकों के पास शेष 25.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

दूरसंचार विभाग ने भारत के राष्ट्रपति की ओर से शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘हम यह सूचित करना चाहते हैं कि हमने बाजार के बाहर सौदे में खरीदार को 2,85,00,000 इक्विटी शेयर बेचे हैं। यह कंपनी की कुल शेयरधारिता का 10 प्रतिशत है।’’

सरकार ने पैनाटोन फिनवेस्ट लि. को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है। सरकार पहले ही खुदरा और गैर-खुदरा निवेशकों को बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये कंपनी की 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,161 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच चुकी है।

सरकार ने बिक्री पेशकश के न्यूनतम 25 प्रतिशत शेयर म्यूचुअल फंड कंपनियों तथा बीमा कंपनियों तथा 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किए थे। ओएफएस को 1.33 गुना अभिदान मिला था।

टाटा समूह ने 2002 में पूर्ववर्ती विदेश संचार निगम लि. का अधिग्रहण किया था। उसके बाद टाटा कम्युनिकेशंस अस्तित्व में आई थी। विदेश संचार निगम लि. की स्थापना सरकार ने 1986 में की थी। यह हिस्सेदारी बिक्री सरकार की विनिवेश प्रक्रिया का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल