लाइव न्यूज़ :

सरकार ने लागत कम करने के लिये राजमार्ग निर्माण में इस्पात के इस्तेमाल पर पाबंदियों को आसान किया

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी सरकार ने राजमार्ग निर्माण में इस्पात के उपयोग से जुड़ी शर्तों को दूर करते हुए रविवार को हर प्रकार के इस्पात के उपयोग की मंजूरी दे दी, बशर्ते वे गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हों।

इससे पहले सड़क निर्माण कंपनियां सिर्फ उसी इस्पात का इस्तेमाल कर सकते थे, जो प्राथमिक अथवा एकीकृत इस्पात निर्माताओं के द्वारा तैयार किये गये हों। सरकार का यह कदम राजमार्गों के निर्माण की लागत को कम करने पर केंद्रित है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यदि विशिष्ट श्रेणियों के इस्पात के लिये तय गुणवत्ता मानक को पूरा किया जा रहा हो तो राजमार्गों के निर्माण में किसी भी प्रकार के इस्पात का उपयोग किया जा सकता है, चाहे वह अयस्क, बिल्लेट, छर्रे अथवा कबाड़ को पिघलाकर बनाया गया हो।’’

मंत्रालय ने कहा कि उपयोग किये जाने से पहले इस्पात को मंजूरी के लिये एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांचा जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम