लाइव न्यूज़ :

खनन क्षेत्र में बदलाव पर विचार कर रही है सरकार : जोशी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली आठ सितंबर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि सरकार खनन क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की योजना बना रही है और इसके लिए अगले दो सप्ताह में हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किये जा सकते हैं।

इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि खनन क्षेत्र में वर्ष के दौरान सुधारों और गतिविधियों की झड़ी लग जाएगी। इसी दिशा में मंत्री का यह वक्तव्य आया है।

जोशी ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा राज्य सरकारों को 100 जी4 खनिज ब्लॉक सौंपे जाने के मौके पर यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘हम खनन क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने की सोच रहे हैं।’’

उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित बदलाव के बारे में बिना कोई खुलासा किये कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगले दो सप्ताह में हम राज्य और हितधारकों की टिप्पणियों के लिए रख सकते हैं। हम नवंबर में संसद के अगले सत्र में संशोधन भी ला रहे हैं।’’

उन्होंने अन्वेषण और खनन में लोगों से अधिक भागीदारी का आह्वान किया और राज्यों को तेजी से निर्णय लेने और खनिज ब्लॉकों को जल्द नीलामी के लिए लाने के लिए भी कहा।

सरकार ने इससे पहले कहा था कि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने को लेकर जीएसआई ने नीलामी के लिए भूगर्भीय रूप से संभावित 100 खनिज ब्लॉकों को चिन्हित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?