लाइव न्यूज़ :

पीपीएफ-एनएससी पर मिलने वाला ब्याज घटा सकती है सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 7, 2019 10:39 IST

सरकार ने जून में भी पीपीएफ और एनएससी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी कर इसे 7.9% किया था. बैंकिंग क्षेत्र में ब्याज दरों में आ रही कमी के चलते सरकार ने यह कदम उठाया था.

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई ने अपनी ब्याज दर को रेपो रेट के साथ लिंक कर दिया है.आने वाले दिनों में बैंकों को ब्याज से मिलने वाले लाभ पर दबाव पड़ सकता है

सरकार लघु बचत योजनाओं जैसे लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर इस महीने के अंत तक ब्याज दर में कटौती कर सकती है. दरअसल इन लघु बचत योजनाओं की ब्याज दर फिलहाल बाजार के अनुरूप नहीं है, जिसके चलते बैंकों को लघु बचत योजनाओं में ब्याज के रूप में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है.

सरकार ने जून में भी पीपीएफ और एनएससी पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कमी कर इसे 7.9% किया था. बैंकिंग क्षेत्र में ब्याज दरों में आ रही कमी के चलते सरकार ने यह कदम उठाया था. अब एक बार फिर यह कटौती किए जाने की संभावना है.

रिजर्व बैंक ने बुधवार को बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने छोटे और मझोले उद्योगों को दिए जाने वाले लोन और खुदरा मूल्य को बाहरी तत्वों जैसे रेपो रेट और ट्रेजरी बिल्स के अनुरूप करें. दरअसल, आने वाले दिनों में बैंकों को ब्याज से मिलने वाले लाभ पर दबाव पड़ सकता है, जिसके चलते बैंक अपनी ब्याज दर में कटौती नहीं कर सकेंगे.

एसबीआई ने अपनी ब्याज दर को रेपो रेट के साथ लिंक कर दिया है. हालांकि अभी यह बदलाव स्थायी नहीं है. एसबीआई के अलावा आईडीबीआई बैंक ने भी अपने डिपॉजिट को रेपो रेट से जोड़ लिया है. एक निजी बैंक के अधिकारी ने बताया कि गिरती ब्याज दर की स्थिति में अपने डिपॉजिट को रेपो रेट के साथ लिंक करना संभव नहीं है.

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि लघु बचत योजनाओं में ब्याज दर में कटौती करने की जरूरत है, लेकिन यह एक राजनैतिक फैसला है और मौजूदा दौर में सरकार के लिए यह एक मुश्किल फैसला होगा.

टॅग्स :पीपीएफभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स