लाइव न्यूज़ :

कौन हैं आशीष पांडे और कल्याण कुमार?, मोदी सरकार ने इस पद पर किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 12:12 IST

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के वर्तमान कार्यकारी निदेशक पांडे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल की अवधि के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकल्याण कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ के रूप में एम. वी. राव का स्थान लेंगे।एफएसआईबी के प्रमुख कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं।दीपक सिंघल और पूर्ववर्ती आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व एमडी शैलेंद्र भंडारी इसके अन्य सदस्य हैं।

नई दिल्लीः सरकार ने आशीष पांडे को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कल्याण कुमार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रमुख बनाया गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को तीन साल की प्रारंभिक अवधि के लिए मंजूरी दी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के वर्तमान कार्यकारी निदेशक पांडे को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल की अवधि के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कार्यकारी निदेशक कल्याण कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी एवं सीईओ के रूप में एम. वी. राव का स्थान लेंगे। राव जुलाई में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने पांडे और कुमार को क्रमशः यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एमडी एवं सीईओ नियुक्त करने की 30 मई को सिफारिश की थी।

एफएसआईबी के प्रमुख कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा हैं। पूर्ववर्ती ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के पूर्व चेयरमैन एवं एमडी अनिमेष चौहान, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक दीपक सिंघल और पूर्ववर्ती आईएनजी वैश्य बैंक के पूर्व एमडी शैलेंद्र भंडारी इसके अन्य सदस्य हैं।

टॅग्स :Bankनिर्मला सीतारमणnirmala sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम