लाइव न्यूज़ :

गूगल ने भारत में वैश्विक स्तर के बच्चों के सुरक्षा कार्यक्रम की शुरुआत की

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:06 IST

Open in App

गूगल ने बुधवार को भारत में बच्चों के लिए सुरक्षा का वैश्विक 'बी इंटरनेट ओसम' कार्यक्रम शुरू किया। गूगल ने भारतीय कॉमिक किताबों के प्रकाशक अमर चित्र कथा के साथ साझेदारी में यह कार्यक्रम शुरू किया है, ताकि आठ महत्वपूर्ण इंटरनेट सुरक्षा पाठों को भारतीय भाषाओं में आपस में जोड़ा जा सके। गूगल ने इसके अलावा इंटरनेट पर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आठ भारतीय भाषाओं में एक नया गूगल सुरक्षा केंद्र भी शुरू किया है। उसने अपने नीति विश्लेषकों, सुरक्षा विशेषज्ञों सहित भारत की ट्रस्ट सुरक्षा टीमों को समर्पित अपने संसाधनों में वृद्धि भी की है। उपयोगकर्ता ट्रस्ट विशेषज्ञ दस से अधिक स्थानीय भारतीय भाषाओं में केंद्रीय टीमों को स्थानीय बारीकियों और इनपुट का लाभ उठाने में सक्षम बनाते हैं। कंपनी ने कहा कि इससे गूगल इंडिया को गलत सूचना, धोखाधड़ी, बाल सुरक्षा के खतरे, हिंसक उग्रवाद, जालसाजी और वायरस हमले जैसे मौजूदा और उभरते दुरुपयोग क्षेत्रों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखने में मदद मिलेगी। गूगल इंडिया के प्रबंधक और उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य एक अरब भारतीयों के लिए इंटरनेट को मददगार बनाना है... हर दिन, अधिक लोग इंटरनेट पर भरोसा कर रहे हैं और नयी सेवाएं अपना रहे हैं। इसलिए उनके भरोसे का सम्मान करने की जिम्मेदारी हमारी है।’’ उन्होंने कहा कि गूगल उपयोगकर्ता के डाटा को अत्यधिक जिम्मेदारी के साथ मानता है और उपयोगकर्ताओं को उनके डाटा पर पूर्ण नियंत्रण देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?