लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Rate Today: सोना 71350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद, चांदी की कीमत 82,500 रुपये प्रति किग्रा, ऐसे चेक करें दाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 20:41 IST

Gold-Silver Rate Today: दिल्ली में पिछले कारोबारी सत्र में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये मजबूत होकर 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा जो पहले 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देचांदी 81,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विक्रेताओं की ताजा मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख को दिया।पिछले दिन से 5.60 डॉलर प्रति औंस अधिक है।

Gold-Silver Rate Today: वैश्विक बाजारों और घरेलू मांग में आई तेजी से संकेत लेते हुए स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 1,100 रुपये मजबूत होकर 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये के उछाल के साथ 82,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। पिछले सत्र में चांदी 81,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कारोबारी सत्र में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये मजबूत होकर 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा जो पहले 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की ताजा मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख को दिया।

वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स में सोना 2,468.90 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया, जो पिछले दिन से 5.60 डॉलर प्रति औंस अधिक है। विशेषज्ञों ने कहा कि सोने की कीमत में वृद्धि, मजबूत डॉलर और बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल के बावजूद हुई, जो व्यापक बाजार में तेजी से प्रेरित थी।

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार तीसरे महीने सोने की खरीद से परहेज किए जाने के बावजूद भी इस धातु में तेजी आई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स चांदी मामूली गिरावट के साथ 27.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स