लाइव न्यूज़ :

Gold-silver Price Today: सोना 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद?, चांदी की कीमत 1,00,200 रुपये प्रति किग्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 19:42 IST

Gold-silver Price Today: चांदी की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देGold-silver Price Today: सोना 60 रुपये की तेजी के साथ 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।Gold-silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 2,915.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। Gold-silver Price Today: डॉलर के पांच महीने के निचले स्तर तक कमजोर होने से सोने की कीमतें स्थिर रहीं।

Gold-silver Price Today: मामूली खुदरा लिवाली के साथ-साथ आभूषणों की मांग के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60 रुपये की तेजी के साथ 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

इसका पिछला बंद भाव 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 60 रुपये की तेजी के साथ 88,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले बाजार बंद में यह 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 2,915.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘आर्थिक चिंताओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण डॉलर के पांच महीने के निचले स्तर तक कमजोर होने से सोने की कीमतें स्थिर रहीं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रत्याशित व्यापार नीतियों के कारण अमेरिकी आर्थिक स्थिरता को लेकर आशंकाओं के बीच डॉलर संघर्ष कर रहा है।’’ इसके अलावा, अप्रैल डिलिवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 2,921.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, एशियाई बाजार में चांदी की हाजिर कीमतें 0.25 प्रतिशत बढ़कर 33.03 डॉलर प्रति औंस पर बोली गईं।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स