लाइव न्यूज़ :

Gold Rates: सोना हुआ सस्ता, चांदी में 800 रुपये की गिरावट, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2024 20:14 IST

Gold Silver Price Today 18 September 2024: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुख के बीच बुधवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में तेजी जारी रही और यह 170 रुपये उछलकर 73,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 170 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में यह एक्सचेंज पर 73,094 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Open in App

हालांकि, दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत बुधवार को 116 रुपये या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89,024 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में मंगलवार को चांदी 89,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें पिछले दिन से 50 रुपये घटकर 74,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। इस बीच, चांदी की कीमतें 800 रुपये गिरकर 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि पिछले दिन चांदी की कीमतें 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थीं।

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 0.42 प्रतिशत बढ़कर 2,603.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस प्रमुख हरीश वी ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, कमजोर वैश्विक विकास परिदृश्य और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मांग में आशावाद के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्चस्तर के करीब पहुंच रही हैं।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतें मामूली गिरावट के साथ 30.97 डॉलर प्रति औंस पर बोली गईं।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भावशेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स