लाइव न्यूज़ :

1 लाख के करीब पहुंचा सोना, जानें अपने शहर का सोने का भाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: April 21, 2025 18:46 IST

Gold Silver Price Today: कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं के चलते मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे1 लाख के करीब पहुंचा सोना, जानें अपने शहर का सोने का भाव...

कमजोर डॉलर और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताओं के चलते मांग बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,650 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के करीब पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार को इसका मूल्य 20 रुपये घटकर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपये उछलकर 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में यह मामूली गिरावट के साथ 97,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की कीमत पिछले वर्ष 31 दिसंबर से अबतक 20,850 रुपये या 26.41 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी हैं। चांदी की कीमतें भी 500 रुपये चढ़कर 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर सपाट बंद हुई थी। कोटक महिंद्रा एएमसी के कोष प्रबंधक सतीश डोंडापति ने कहा, “इस साल, व्यापार तनाव, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और कमजोर डॉलर के कारण सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया है। अब तक सोने में 25 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें अमेरिकी प्रशासन द्वारा दो अप्रैल को शुल्क की घोषणा के बाद से छह प्रतिशत की बढ़ोतरी भी शामिल है।” मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी वाले सोना वायदा का भाव 1,621 रुपये यानी 1.7 प्रतिशत बढ़कर 96,875 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 3,397.18 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। बाद में, इसका लाभ कुछ कम हुआ और यह 3,393.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया। वैश्विक स्तर पर, सोने के वायदा भाव ने 80 डॉलर प्रति औंस या 2.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ पहली बार 3,400 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस एवं मुद्रा शोध के ईबीजी उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘सोने की कीमतों में सकारात्मक तेजी जारी रही और यह 3,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई। व्यापार शुल्क संबंधी अनिश्चितता, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि से सोने को समर्थन मिल रहा है।’ एशियाई कारोबार के घंटों में हाजिर चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 32.85 डॉलर प्रति औंस हो गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स