लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: जल्दी कीजिए, आज सोना सस्ता, सोने- चांदी दाम में इतने रुपये की गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2025 13:11 IST

Gold Rate Today: सोने का भाव 643 रुपये या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,16,945 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,733 लॉट का कारोबार हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसोने के अनुबंधों की कीमत 646 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत फिसलकर 1,18,213 प्रति 10 ग्राम रहा। गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिंस बाजार बंद थे।

नई दिल्लीः वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। व्यापारियों के ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से इनकी कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 643 रुपये या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,16,945 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,733 लॉट का कारोबार हुआ।

फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 646 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत फिसलकर 1,18,213 प्रति 10 ग्राम रहा। गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिंस बाजार बंद थे। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,170 रुपये या 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

इसमें 19,818 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,996 रुपये या 1.36 प्रतिशत फिसलकर 1,44,266 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 2,400 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 3,867.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। हालांकि दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव करीब एक प्रतिशत बढ़कर 46.79 डॉलर प्रति औंस हो गया।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स