लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम, सोने की कीमत में 458 रुपये की तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2025 11:24 IST

Gold Rate Today: श्रम बाजार के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातु ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ती उम्मीदों के चलते सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।अमेरिका में नौकरियों की कमजोर रिपोर्ट के कारण माना जा रहा है।3,694.75 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

नई दिल्लीः वैश्विक रुख में तेजी के चलते मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें 458 रुपये की तेजी के साथ 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। श्रम बाजार के निराशाजनक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच कीमती धातु ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

एमसीएक्स पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 458 रुपये या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 1,10,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोना वायदा 482 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ''फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के चलते सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

पिछले शुक्रवार को अमेरिका में नौकरियों की कमजोर रिपोर्ट के कारण माना जा रहा है कि ब्याज दरों में एक और कटौती होगी।'' विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना वायदा बढ़कर 3,694.75 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स