लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: आज 1,22,231 प्रति 10 ग्राम, दिवाली के बाद शादियां?, कैसे खरीदेंगे सोना?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2025 14:24 IST

Gold Rate Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 651 रुपये या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,20,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्दे648 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर 1,22,231 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। कीमत 281 रुपये या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,47,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।पहली बार 4000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया।

Gold Rate Today: मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार 1,20,900 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी प्रशासन में गतिरोध, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में और कटौती करने के अनुमान और बढ़ते व्यापार एवं भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की तलाश में सोने की खरीदारी बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 651 रुपये या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,20,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 648 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत चढ़कर 1,22,231 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 281 रुपये या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,47,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोमवार को इसकी कीमत 1,47,977 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 327 रुपये या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ पहली बार 4000 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया।

दूसरी ओर चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 48.43 डॉलर प्रति औंस रही। गौरतलब है कि अमेरिका में सरकारी कार्यक्रम एवं सेवाएं जारी रखने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संसद के बीच कोई समझौता न हो पाने के बाद सरकारी वित्त-पोषण पर रोक (शटडाउन) शुरू हो गई, जिसके चलते अनिश्चितता का माहौल उत्पन्न हो गया।

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावगोल्ड रेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स