लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: जल्दी कीजिए, आज सोना सस्ता, 2,400 रुपये टूटकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2025 18:18 IST

Gold Rate Today: एक दिन पहले यह 2,800 रुपये बढ़कर 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारी शुल्क को जल्द ही काफी हद तक कम किया जाएगा।सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई।प्रति 10 ग्राम के बीच व्यापक दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

Gold Rate Today: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 2,400 रुपये लुढ़ककर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एक दिन पहले यह रिकॉर्ड एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,800 रुपये उछलकर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। स्थानीय बाजारों में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 3,400 रुपये की भारी गिरावट के साथ 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि एक दिन पहले यह 2,800 रुपये बढ़कर 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर नरम रुख के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से सोने की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरावट आई। ट्रंप ने कहा है कि व्यापार युद्ध के दौरान चीनी वस्तुओं पर लगाए गए भारी शुल्क को जल्द ही काफी हद तक कम किया जाएगा।’’

इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। इससे पिछले सत्र में चांदी 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई।

यह तीन अप्रैल के बाद भारी बिकवाली को दर्शाता है, जो हाल की तीव्र उछाल से संभावित अल्पकालिक उलटफेर का संकेत है।’’ त्रिवेदी ने कहा कि टैरिफ संबंधी चिंताएं कम होने के साथ ही सोने के दाम में कुछ कमी देखी जा रही है। आगे जाकर, सोने के 94,000-98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच व्यापक दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर इसमें उच्च अस्थिरता बनी रहने की आशंका है।’’ वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना रिकॉर्ड स्तर से नीचे 50.37 डॉलर या 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,330.99 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मंगलवार को हाजिर सोना बढ़कर 3,500.33 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

कोटक सिक्योरिटीज में सहायाक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘...बुधवार को सोने में गिरावट आई और यह 3,316 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पॉवेल को नहीं हटाएंगे, जिससे फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता में विश्वास बहाल करने में मदद मिली और निवेशकों की चिंता कम हुई।’’ एशियाई कारोबार में हाजिर चांदी 1.19 प्रतिशत बढ़कर 32.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स