लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: मीडिल फैमली से दूर सोना?, 12 सितंबर को 572 रुपये बढ़कर 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, नए शिखर पर चांदी, 130000 रुपये प्रति किग्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 12:49 IST

Gold Rate Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 572 रुपये या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 1,09,553 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

Open in App
ठळक मुद्देसोना मंगलवार को 1,09,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।सोना भी 593 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,10,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 1,668 रुपये बढ़कर पहली बार 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई।

नई दिल्लीः मजबूत वैश्विक रुख और निवेशकों की मजबूत मांग के चलते शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 572 रुपये बढ़कर 1,09,553 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के नजदीक है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 572 रुपये या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 1,09,553 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसमें 16,533 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना मंगलवार को 1,09,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी 593 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,10,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 5,513 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 20.40 डॉलर या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 3,694 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी की कीमत 1,668 रुपये बढ़कर 1.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को चांदी 1,668 रुपये बढ़कर पहली बार 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की प्रबल संभावना के चलते निवेशकों ने इस कीमती धातु की ओर रुख किया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगले साल मार्च डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 1,668 रुपये या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर सबसे अधिक कारोबार वाली दिसंबर डिलीवरी भी 1,674 रुपये या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 1,28,612 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर थी।

वैश्विक स्तर पर दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 1.52 प्रतिशत बढ़कर 42.79 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो 14 साल का नया उच्च स्तर है। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ''सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स की मजबूत औद्योगिक मांग ने आपूर्ति की लगातार कमी के बीच चांदी बाजार में तेजी को बनाए रखा है।''

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स