लाइव न्यूज़ :

Today Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 78 हजार के पार पंहुचा सोना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2024 20:08 IST

Gold Rate Today 10th December 2024: मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 820 रुपये बढ़कर 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: आज का सोने का भाव, जानें आपके शहर में सोने का रेट

Gold Rate Today 10th December 2024: मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 820 रुपये बढ़कर 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय बाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी। कारोबारियों ने कहा कि चीन द्वारा अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था के लिए कम ब्याज पर ऋण देने और अन्य प्रकार के प्रोत्साहनों का संकेत देने तथा पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) द्वारा सोने की खरीद फिर से शुरू करने के बाद सर्राफा कीमतों में तेजी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत सोमवार को 78,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

मंगलवार को चांदी 1,000 रुपये उछलकर 94,850 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 93,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 820 रुपये बढ़कर 79,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 78,560 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, क्योंकि बाजार प्रतिभागी बुधवार के अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।’’ वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 15.20 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,701 डॉलर प्रति औंस हो गया। एशियाई बाजार में चांदी 0.19 प्रतिशत गिरकर 32.55 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स