लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today, 02 August 2024: सोने की कीमत में आई तेजी, जानें क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड के दाम

By संदीप दाहिमा | Updated: August 2, 2024 20:48 IST

Gold Rate Today, 02 August 2024: घरेलू मांग बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ 350 रुपये चढ़कर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि इसके उलट चांदी 200 रुपये की गिरावट के साथ 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछला बंद भाव 86,200 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये बढ़कर 72,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देGold Rate Today, 02 August 2024: सोने में कीमत में आई तेजीAaj Ka Sone Ka Bhav Gold Rates Today: सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर का सोने का भाव

Gold Rate Today, 02 August 2024: घरेलू मांग बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ 350 रुपये चढ़कर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि इसके उलट चांदी 200 रुपये की गिरावट के साथ 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछला बंद भाव 86,200 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपये बढ़कर 72,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

इसका पिछला बंद भाव 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। घरेलू स्तर पर कारोबारियों ने सोने की कीमतों में वृद्धि का श्रेय खुदरा खरीदारों के साथ हाल ही में सीमा शुल्क में कटौती के कारण आभूषण विक्रेताओं की बढ़ती मांग को दिया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने में निरंतर खरीद के पीछे बृहस्पतिवार को जारी कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की भूमिका दिख रही है। कमोडिटी बाजारों में निवेशक सकारात्मक धारणा दिखा रहे हैं क्योंकि वे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा रेपो दर में कटौती की उम्मीद के बीच अपने लिए सुरक्षित निवेश गंतव्य तलाश रहे हैं।

एमओएफएसएल में जिंस शोध के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "अपेक्षा से कमजोर आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पॉवेल द्वारा सितंबर की शुरुआत में ब्याज दर में कटौती के संकेत दिए जाने के बाद सोने की कीमतों में तेजी जारी रही।" वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना पिछले बंद से 26.60 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,507.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कोटक सिक्योरिटीज में सह उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, "कॉमेक्स सोना इस साल कई दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच रहा है।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स चांदी 2.01 प्रतिशत उछलकर 29.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भावशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स