लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर इस साल सोने की कीमतों में तेजी, व्यापारियों में भारी उत्साह, दिवाली पर है भारी बिक्री की उम्मीद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2022 11:18 IST

सर्राफा कारोबारियों को उम्मीद है कि शनिवार को बीते धनतेरस की तरह रविवार को भी सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी बनी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देधनतेरस पर खरीदारों ने सोने और चांदी की खरीदारी की है, उससे सर्राफा बाजार में काफी रौनक हैदिल्ली में धनतेरस के दिन सोने की कीमत 50,139 रुपये प्रति दस ग्राम (बिना टैक्स के) रहीवहीं पिछले धनतेरस की बात करें तो दस ग्राम सोना 47,644 रुपये के भाव पर बिका था

दिल्ली: दीपावली से पहले धनतेरस के दिन शनिवार को बाजार में सोने की खरीदारी ने जो तेजी पकड़ी, उसे व्यापारियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। धनतेरस के दिन खरीदारों ने सोने और चांदी की जिस तरह से खरीदारी की है, उससे बाजारों को मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

व्यापारियों को उम्मीद है कि शनिवार की तरह रविवार को भी सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी बनी रहेगी। सर्राफा बाजार में ग्राहकों की लगी लंबी लाइन से व्यापारियों में उत्साह का संचार बना हुआ है।

सर्राफा कारोबारियों का अनुमान है कि शनिवार के बाद रविवार को भी ग्राहकों की आमद बाजार में होगी और सोने-चांदी की मांग और और तेजी आयेगी। व्यापारियों के मुताबिक इस धनतेरस पर होने वाली बिक्री बीते साल की तुलना में 20 फीसद अधिक रह सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर सोने की कीमत 50,139 रुपये प्रति दस ग्राम (बिना टैक्स के) रही। जबकि पिछले धनतेरस की बात करें तो दस ग्राम सोना 47,644 रुपये के भाव पर बिका था। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष आशीष पेठे ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "दिन की शुरुआत से ही बाजार में ग्राहकों की अच्छी आमद रही। इस साल धनतेरस सप्ताह के आखिर में मनाया जा रहा है, इसलिए व्यापारियों को उम्मीद है कि बाजार में खरीदारी में तेजी बनी रहेगी।"

इसके साथ ही आशीष पेठे ने यह भी कहा, "कीमत के लिहाज से इस साल पांच से दस फीसद तक वृद्धि रह सकती है क्योंकि 2021 की तुलना में सोने के दाम भी पांच फीसद अधिक हैं।"

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयम मेहरा ने सोने और चांदी की बिकवाली पर कहा कि मुंबई के जावेरी बाजार में ग्राहकों की भारी तादात से उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल की दिवाली में सोने और चांदी की बिक्री पिछले साल की तुलना में और मजबूत रहेगी।

वहीं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने इस संबंध में शनिवार को कहा कि सप्ताह के अंत में धनतेरस पड़ने के कारण सोने और चांदी के लगभग 40,000 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद की जा रही है।

टॅग्स :सोने का भावदिवालीधनतेरसबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती