लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 88750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सोना?, चांदी की कीमत 99,250 रुपये प्रति किग्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2025 18:38 IST

Gold Price Today: सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जो पिछले कारोबारी सत्र में 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।चार सत्रों की तेजी के बाद चांदी की कीमत भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,250 रुपये प्रति किग्रा रह गई।अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Gold Price Today: सोने में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जो पिछले कारोबारी सत्र में 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चार सत्रों की तेजी के बाद चांदी की कीमत भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,250 रुपये प्रति किग्रा रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस बीच, हाजिर सोना भी 0.13 प्रतिशत गिरकर 2,905.31 डॉलर प्रति औंस रह गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण सोने और चांदी में हाल के उच्चस्तर से लाभ हुआ।

मेक्सिको पर शुल्क को एक महीने तक टालने के अमेरिकी प्रशासन के फैसले ने सतर्क भावना को और बढ़ा दिया। हालांकि, कमजोर डॉलर ने सोने और चांदी को संभलने में मदद की। मई डिलिवरी के लिए चांदी वायदा 32.80 डॉलर प्रति औंस पर कम कारोबार कर रहा था। 

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स