लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 27 मार्च 2025 को सोना पहुंचा 91000 हजार, जानें आज क्या है सोने का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 23:40 IST

Gold Price Today 27 March 2025: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 365 रुपये बढ़कर 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: 27 मार्च 2025 को सोना पहुंचा 91000 हजार, जानें आज क्या है सोने का रेट

Gold Price Today 27 March 2025: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 365 रुपये बढ़कर 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 90,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 365 रुपये की तेजी के साथ 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 90,235 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा बुधवार को घोषित नए वाहन शुल्क के बाद वैश्विक जोखिम धारणा बढ़ने के कारण सोने में बढ़त बरकरार है।’’ चांदी की कीमतें भी 200 रुपये बढ़कर 1,01,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। बुधवार को यह 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 34.77 डॉलर बढ़कर 3,054.05 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर के करीब पहुंच गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों में गिरावट और दो अप्रैल को अमेरिका के जवाबी शुल्क की संभावना के कारण सोने की कीमतें 3,050 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गईं।’’

त्रिवेदी ने कहा कि इसके अलावा, कनाडा के लिए संभावित समर्थन को लेकर यूरो क्षेत्र के प्रति अमेरिका की नई धमकियों ने बाजार के जोखिमों को बढ़ा दिया है, जिससे सुरक्षित-पनाहगाह की मांग में और तेजी आई है। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, ट्रंप की नीतियों को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं। केंद्रीय बैंक आर्थिक और भू-राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ बचाव के तौर पर सोना जमा करना जारी रखे हुए हैं, जिससे कीमती धातु की मजबूत मांग बनी हुई है। मेहता ने आगे कहा, ‘‘क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के साथ, सोने ने पसंदीदा सुरक्षित-संपत्ति के रूप में चमकना जारी रखा है।’’ निवेशक शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति की दिशा के लिए एक प्रमुख संकेतक है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, बाजार प्रतिभागी अमेरिकी केंद्रीय बैंक की भविष्य की मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी के लिए कई फेडरल रिजर्व अधिकारियों के संबोधनों पर भी बारीकी से नज़र रखेंगे।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स